विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में 19 नवम्बर तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि जयपुर शहर के 10 विधानसभा क्षेत्रों झोटवाड़ा, आमेर, हवामहल, विद्याधर नगर, सिविल लाईन्स, किशनपोल, आदर्शनगर, मालवीयनगर, सांगानेर व बगरू के नामांकन पत्र जिला कलक्ट्रेट में संबंधित
रिटर्निंग अधिकारी के यहां प्रस्तुत किए जाएंगे। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के 09 विधानसभा क्षेत्रों कोटपूतली, विराटनगर, शाहपुरा, चौमूं, फुलेरा, दूदू, जमवारामगढ़, बस्सी व चाकसू के नामांकन पत्र संबंधित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।