15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिंडर की जनता सेना ने दिखाई ताकत, इस दौरान गृहमंत्री कटारिया पर लगाए गए गंभीर आरोप

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 11 Nov 2018, 4:05 PM IST

भिंडर की जनता सेना ने दिखाई ताकत

भिंडर की जनता सेना ने दिखाई ताकत, इस दौरान गृहमंत्री कटारिया पर लगाए गंभीर आरोप

उदयपुर।
उदयपुर शहर विधानसभा के जनता सेना के प्रत्याशी दलपत सुराणा के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को उदयपुर के सहेली नगर क्षेत्र में किया गया। जनता सेना के मुखिया एवं वल्लभनगर विधायक रणधीर सिंह भिंडर ने इस कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पूर्व जनता सेना के कार्यकर्ताओं ने रणधीर सिंह के नेतृत्व में अपनी ताकत दिखाई।

कटारिया पर लगाए पार्टी को कमजोर करने के आरोप

इस दौरान दिलचस्प बात यह रही कि भारतीय जनता पार्टी में उदयपुर से नाराज कई नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। बाद में हुए कार्यक्रम में भैरों सिंह शेखावत मंच के संयोजक मांगीलाल जोशी और जनता सेना के प्रत्याशी दलपत सुराणा ने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को कई स्तरों पर घेरते हुए कहा कि कटारिया ने भारतीय जनता पार्टी को उदयपुर में कमजोर करने का काम किया है ऐसे में अब जनता सेना कांग्रेस और भाजपा को कड़ी टक्कर देकर इस सीट पर जीत दर्ज करेगी।