बड़ी पार्टियों ने करीब-करीब सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं और इनमें बदलाव की गुंजाइश की संभावना नहीं के बराबर नजर आ रही है इसके बावजूद कार्यकर्ता पैनल में शामिल हो चुके मौजूदा विधायकों के नाम कटवाने के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। सूत्रों की मानें तो आला कमान यह अच्छी तरह से जानता है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी को अनदेखा कर किसी को प्रत्याशी बनाना पार्टी के लिए भारी पड़ सकता है,फिर भी कार्यकर्ताओं को समझाकर एक नाम पर सहमति बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि दमदार प्रत्याशी नहीं मिलने पर पुराने विधायकों को टिकट देने के लिए कार्यकर्ता राजी हो गए हैं।