जयपुर
मालवीय नगर इलाके में शनिवार दोपहर पांच माह की बच्ची का शव ( girl child Body Found in jaipur ) कचरे के ढेर में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में झालाना महल कुण्डा बस्ती मालवीय नगर निवासी सुरेन्द्र वर्मा ने मामला दर्ज कराया है।