वायदा बाजार में चांदी हुई तेज
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी में तगड़ा उछाल आया है। चांदी गुरुवार को 649 रुपए चढ़कर 62,279 रुपए पर कारोबार कर रही है। चांदी का भाव 62,099 रुपए पर खुला था। एक बार भाव 62,460 रुपए हो गया, लेकिन बाद में थोड़ा गिरकर 62,279 रुपए हो गया। चांदी का भाव कल वायदा बाजार में 1.37 फीसदी तेजी के साथ 61,640 रुपए पर बंद हुआ था।