25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने की कीमतों में आई गिरावट, 60 हजार के करीब आए दाम…शादियों के सीजन में मिली राहत

गोल्ड खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। आज इसकी कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 27 Mar 2023, 1:19 PM IST

सोने की कीमतों में आई गिरावट, 60,450 रुपए पर फिर आए दाम...शादियों के सीजन में मिली राहत

सोने की कीमतों में आई गिरावट, 60,450 रुपए पर फिर आए दाम...शादियों के सीजन में मिली राहत

गोल्ड खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। आज इसकी कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी दोनों ही धातुओं की कीमतों में गिरावट आ गई है, जिससे घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने सोमवार को सोने के दाम 350 रुपए टूटकर 60,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। दूसरी तरफ, चांदी के दाम भी 300 रुपए टूटकर 71,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए।

यह भी पढ़ें : दूध महंगा, फिर भी देसी घी हुआ सस्ता, एक माह में 400 रुपए तक गिरे दाम

वायदा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट

एमसीएक्स पर सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही हैं। सोमवार को गोल्ड का दाम 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 59,010 रुपए प्रति दस ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा सिल्वर का भाव आज 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 70,192 रुपए प्रति किलोग्राम के लेवल पर है। आज चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें : चांदी से भी तेज दौड़ रहा सोना, बीस दिन में 3650 रुपए उछला

पिछले हफ्ते 1200 से ज्यादा महंगा हुआ सोना

पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। पिछले पूरे हफ्ते में सोने का दाम 1200 रुपए से भी ज्यादा बढ़ा है। वहीं, ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यहां पर भी कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। अगर आप भी मार्केट में सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो हॉलमार्क देखकर ही गोल्ड की खरीदारी करें। सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी एप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग