25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चांदी से भी तेज दौड़ रहा सोना, बीस दिन में 3650 रुपए उछला

सोने में निवेश करने वालों के लिए मार्च का महीना लाभकारी रहा। पिछले बीस दिनों में सोने के दाम 3650 रुपए प्रति दस ग्राम तक उछल गए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 20 Mar 2023, 3:36 PM IST

चांदी से भी तेज दौड़ा सोना, बीस दिन में 3650 रुपए उछला

चांदी से भी तेज दौड़ा सोना, बीस दिन में 3650 रुपए उछला

Gold Price: सोने में निवेश करने वालों के लिए मार्च का महीना लाभकारी रहा। पिछले बीस दिनों में सोने के दाम 3650 रुपए प्रति दस ग्राम तक उछल गए है। सोने में आई तेजी ने चांदी को भी पीछे छोड़ दिया है। इन बीस दिनों में चांदी के दाम 3850 रुपए प्रति किलोग्राम चढ़े है, जोकि सोने से सिर्फ 200 रुपए ज्यादा है। सोने की कीमत पहली बार 62,000 रुपए प्रति दस ग्राम के पार जाने को तैयार है। शेयर बाजारों में गिरावट से सोने को समर्थन मिला है। बैंकिंग संकट गहराने से दुनियाभर के शेयर बाजारों में कोहराम मचा है और इसका फायदा सोने को हो रहा है। मल्टी कमोडिटी इंडेक्स पर पांच अप्रेल की डिलीवरी वाला सोना करीब 970 रुपए यानी 1.61 फीसदी की तेजी के साथ 60,338 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले एमसीएक्स पर इसका ऑल टाइम हाई 58,847 रुपए प्रति दस ग्राम था।

यह भी पढ़ें : नींबू खरीदने जा रहे है तो ये खबर आपके होश उड़ा देगी, दाम सुनकर छूट जाएंगे पसीने

64,000 तक जा सकता है सोना

सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि सोने को सुरक्षित माना जाता है। मौजूदा परिस्थितियों में इसमें काफी तेजी आई है। आने वाले दिनों में यह 64,000 रुपए प्रति दस ग्राम तक जा सकता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की इस हफ्ते होने वाले बैठक को अहम माना जा रहा है। इसके बाद ही सोने का रास्ता तय होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत 2185 डॉलर प्रति ओंस तक जा सकती है। घरेलू स्तर पर इसकी कीमत 64,000 रुपए तक पहुंच सकती है। बैंकिंग संकट के कारण निवेशक ने सोने का रुख किया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 22 मार्च को बैठक होनी है। इसके बाद ही सोने की आगे की राह तय होगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग