29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Good News: जयपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, भजनलाल सरकार आज FREE करवाएगी ये काम

Good News: जयपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, भजनलाल सरकार आज FREE करवाएगी ये काम

राजधानी जयपुर में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग और विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। जानें ...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 22 Sep 2024, 11:10 AM IST

राजधानी जयपुर में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग और विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संरक्षित स्मारक जंतर -मंतर में रविवार को पर्यटकों को आकाश दर्शन करवाए जाएंगे।

नाईट स्काई ट्यूरिज्म कार्यक्रम के तहत उच्च स्तरीय टेलिस्कोप के माध्यम से विशेषज्ञों की ओर से आकाश दर्शन करवाया जाएगा। इसमें पर्यटकों को निःशुल्क खगोलीय पिण्ड दिखाए जाएंगे और उनके बारे में बताया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6.30 बजे से रात 8.30 बजे तक होगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान को 45 दिन बाद मिलेगी ये खुशखबरी, भजनलाल सरकार ने किया दावा

निःशुल्क खगोलीय पिण्ड दिखाए जाएंगे

जंतर-मंतर अधीक्षक प्रतिभा यादव ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शरद् विषुवत 2024 के अवसर पर स्मारक स्थित षष्ठांश यंत्र व दक्षिणोत्तर भित्ति यंत्र के माध्यम से दिन और रात के बराबर होने की जानकारी दी जाएगी।

इसमें पर्यटकों के साथ विद्यार्थी और शोधार्थी शामिल होंगे। नाईट स्काई ट्यूरिज्म कार्यक्रम मौसम साफ होने की स्थिति में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में कब खत्म होगा बारिश का दौर? IMD ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी; आज इन जिलों में बारिश!