29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : मांगों पर सरकार ने बनाई कमेटी,पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स की हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित

खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के बीच तीसरे दौर की वार्ता के बाद एक बड़ा फैसला लिया गया। पेट्रोल पम्प की हड़ताल को 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Sep 2023, 4:35 PM IST

rajasthan_petrol_pump_strike.jpg

Rajasthan Petrol pumps

Rajasthan Petrol pumps Indefinite Strike Postponed : राजस्थान की जनता के लिए खुशखबर। पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स ने सरकार से वार्ता के बाद दोपहर 3 बजे बाद हड़ताल स्थगित कर दी है। इसके बाद पेट्रोल पम्प खुल गए हैं। खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के बीच तीसरे दौर की वार्ता के बाद एक बड़ा फैसला लिया गया। पेट्रोल पम्प की हड़ताल को 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस बात पर दोनों पक्षों में सहमति बनी है कि एक कमेटी बनाई जाएगी।

यह कमेटी 10 दिन में वैट का आंकलन करेगी। उसके बाद रिपोर्ट को राजस्थान सरकार को देगी। इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद राजस्थान सरकार इस पर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। तीन मांगों पर सहमति बनी। सूत्रों के अनुसार सरकार अगर वैट कम करेगी तो सब कुछ ठीक रहेगा नहीं तो एक बार फिर से राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन सरकार के खिलाफ हड़ताल का बिगुल फूंक देगा।


47 जिलों में पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन के लिए हुए बंद
राजस्थान में 13 सितम्बर और 14 सितम्बर को पेट्रोल पम्प बंद रहे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राजस्थान सरकार को अपनी बात मनवाने लिए सांकेतिक रूप से हड़ताल की थी। यह ऐलान किया था कि अगर हमारी मांगें पूरी न हुई तो 15 सितम्बर से अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी। तो राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन और राजस्थान सरकार के बीच गुरुवार को हुई वार्ता बिगड़ गई। इसके बाद राजस्थान के 50 जिलों में 47 जिलों में पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिए गए थे।

यह भी पढ़ें - राजस्थान के इन तीन जिलों में खुले रहेंगे पेट्रोल पंप, यहां हड़ताल का असर नहीं

शुक्रवार सुबह से शुरू हुई अनिश्चिकालीन हड़ताल, शाम होते टल गई
इससे पूर्व गुरुवार शाम को राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया, बुधवार और गुरुवार को पेट्रोल पंपों की सांकेतिक हडताल की समय सीमा गुरुवार शाम को खत्म होने के बाद पंजाब व अन्य राज्यों के समान वैट कम करने की मांग को लेकर खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से वार्ता हुई। लेकिन सरकार वैट की दरें कम करने को राजी नहीं हुई। अब पूर्व घोषणा के अनुसार शुक्रवार सुबह 6 बजे से प्रदेश के 6900 पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद कर दिए गए हैं।

केंद्र एक्साईज डयूटी कम करे तो हम मांगों पर विचार करें - खाचरियावास
उधर गुरुवार शाम बैठक के बाद मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा केंद्र की एक्साइज डयूटी के कारण पेट्रोल-डीजल राज्य में मंहगे बिक रहे हैं। केंद्र सरकार एक्साईज डयूटी कम करे। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की मांगों पर सरकार विचार करेगी। जनहित में पेट्रोल पंपों का अनिश्चितकालीन बंद का निर्णय वापस लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें - प्रदेश में आज से 6900 पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद, सरकार चिंतित, पर ये Petrol Pumps खुले रहेंगे

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग