8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2021 की जॉइनिंग को लेकर एक खुशखबर, जानें क्या है मामला

Good News : पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2021 की जॉइनिंग को लेकर एक खुशखबर।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Dec 2023, 11:12 AM IST

rajasthan_police.jpg

Rajasthan Police Constable Recruitment Exam-2021

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2021 के चयनित अभ्यर्थियों के लिए खुशखबर। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2021 चयनित अभ्यर्थी मायूस न हों। जिन चयनित अभ्यर्थियों की अभी तक ज्वाइनिंग नहीं हुई थी वो परेशान थे। पर अब आचार संहिता खत्म हो गई है। प्रदेश में नई सरकार आने वाली है। तो राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने चयनित अभ्यर्थियों के ज्वाइनिंग की डेट बढ़ाकर नई डेट घोषित की है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2021 में चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग तिथि को 15 दिसंबर तक बढ़ाया गया है।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय जयपुर में आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को पूर्व में नियुक्ति आदेश जारी कर रिजर्व पुलिस लाइन आयुक्तालय जयपुर में जॉइनिंग की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2023 एवं बाद में 17 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्ति पश्चात अब इन अभ्यर्थियों की जॉइनिंग की अंतिम तिथि को 15 दिसंबर तक बढ़ाया गया है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2021 के तहत 4,588 पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस भर्ती के तहत इन पदों पर भर्ती हुई।

कुल पदों की संख्या : 4588 पद
कांस्टेबल (जनरल/जीडी) नॉन टीएसपी- 3536 पर
कांस्टेबल (जनरल/जीडी) टीएसपी- 625 पद
कांस्टेबल ड्राइवर नॉन टीएसपी- 68 पद
कांस्टेबल ड्राइवर टीएसपी- 32 पद
कांस्टेबल टेलीकम्युनिकेशन नॉन टीएसपी-154 पद
कांस्टेबल बैंड टीएसपी-23 पद।

यह भी पढ़ें - राजस्थान में होंगे 8 सीटों पर उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी किया कार्यक्रम, 10 जनवरी को होगी वोटिंग

यह भी पढ़ें - बायतु से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी को गोली मारने की धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल