31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : राजस्थान विश्वविद्यालय को पहली स्थाई महिला कुलपति प्रो अल्पना कटेजा मिली, राज्यपाल ने दी मंजूरी

Good News : राजस्थान विश्वविद्यालय को पहली स्थाई महिला कुलपति मिली। प्रो अल्पना कटेजा को राजस्थान विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। शेखावटी विश्वविद्यालय सीकर की जिम्मेदारी प्रोफेसर अनिल कुमार राय को दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Sep 2023, 9:16 AM IST

alpana_kateja_anil_kumar_rai.jpg

Alpana Kateja - Anil Kumar Rai

Two Vice Chancellor Appoint : कुलाधिपति राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को राजस्थान के दो विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति को मंजूरी दी है। अल्पना कटेजा राजस्थान विश्वविद्यालय और अनिल कुमार राय पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किए गए। राज्यपाल कलराज मिश्र ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय को स्थाई कुलपति मिल गया है। खुशखबर यह है कि यह पहला मौका है कि राजस्थान विश्वविद्यालय की कमान एक महिला को सौंपी गई है। महारानी कॉलेज की पूर्व प्राचार्या प्रो. अल्पना कटेजा राजस्थान विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त की गईं हैं।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालयों की कुलपति खोजबीन समिति की सिफारिश पर राज्य सरकार के परामर्श से इन नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने की तिथि से तीन साल या 70 साल की आयु प्राप्त करने तक इनमें से जो भी पहले के लिए की है।



राजस्थान विश्वविद्यालय में कुलपति की स्थायी नियुक्ति

राजस्थान विश्वविद्यालय में सोमवार को राज्यपाल ने स्थायी कुलपति की नियुक्ति कर दी। विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्र की प्रोफेसर अल्पना कटेजा को कुलपति बनाया गया है। अल्पना कटेजा राजस्थान विश्वविद्यालय में पहली महिला कुलपति हैं जिन्हें इस पद पर स्थायी नियुक्ति दी गई है। इससे पहले प्रोफेसर कांता आहूजा कार्यवाहक कुलपति रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें - राजस्थान बना देश का पहला राज्य, बनाया मृत शरीर को सम्मान देने वाला कानून

अर्थशास्त्र विभाग की प्रोफेसर है अल्पना कटेजा

कुलपति बनने के बाद अल्पना कटेजा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। विश्वविद्यालय के गौरव को लौटाने के लिए सभी के साथ मिलकर काम करेंगी। प्रो. कटेजा मूलतः उदयपुर की है। वहीं से स्कूल और कॉलेज की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद 2009 में राजस्थान विश्वविद्यालय में शिक्षक नियुक्त हुई। अर्थशास्त्र विभाग में प्रोफेसर अल्पना कटेजा महारानी और राजस्थान कॉलेज की प्रिंसिपल रह चुकी हैं।

वर्धा में प्रोफेसर थे अनिल कुमार राय

प्रोफेसर अनिल कुमार राय महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, वर्धा के मानविकी और समाजशास्त्र विभाग के अधिष्ठाता प्रोफेसर हैं। इनको पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय सीकर का कुलपति नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें - Good News : न्यूनतम आय गारंटी कानून बनाने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य, जानें कैसे मिलेगा बेरोजगारी भत्ता