निदेशक (अराजपत्रित) राकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा 8,750 पदों के लिए नर्सिंग ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इससे पूर्व लगभग 7,674 नर्सिंग ऑफिसर्स को नियुक्ति प्रदान की जा चुकी थी। अब शेष बचे हुए 719 अभ्यर्थियों को, जिनका परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया था, नियुक्ति देकर पदस्थापित कर दिया गया है।