दोपहर करीब 2 बजे प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा गोपालपुरा मोड़ पहुंची और मोड़ से पुलिया के कोने तक तोड़े गए निर्माण देखे। इस दौरान महिलाओं, लोगों व व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए काम बंद करने की कोशिश की। इस दौरान शर्मा के साथ चल रही भीड़ में से किसी ने जेसीबी पर पत्थर फेंक दिया और मौके पर काम कर रहे जेसीबी-डंपर व ट्रोलों को घेरकर काम बंद करने को कहा।