गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मदन राठौड़ की पार्टी और आरएसएस के लोग हैं। वो किस प्रकार से अंग्रेजों से मिले हुए थे। किस प्रकार से माफी मांग कर जेलों से बाहर आए। मुखबिर का काम करते थे। ये इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इन लोगों को सोच समझ कर बोलना चाहिए। इनका एजेंडा एक ही है कि काम मत करो, जनता का ध्यान भटकाओ। ताकि जनता की समस्या का समाधान नहीं करना पड़े। इसलिए ये अनर्गल बयानबाजी करते हैं।