7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात की 289 सरकारी आइटीआइ में 10 हजार से अधिक पौधे लगाए

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 07, 2026

Rajasthan

गांधीनगर. गुजरात सरकार के श्रम, कौशल विकास और रोजगार विभाग ने वन विभाग के सहयोग से राज्य के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में राज्यव्यापी पौधरोपण अभियान आयोजित किया। पर्यावरण के संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और पौधरोपण को लेकर जनजागृति फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के तहत राज्य के सभी 289 सरकारी आइटीआइ संस्थानों में 10 हजार से अधिक पौधे लगाए गए।
इस राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत श्रम, कौशल विकास और रोजगार मंत्री कुंवरजी बालळिया ने गुरुवार को आइटीआइ, गांधीनगर में विशेष रूप से उपस्थित रहकर पौधा लगाया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर मंत्री बावळिया ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसे वैश्विक चुनौतीपूर्ण हालात से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी समुचित देखभाल एवं संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। युवाओं के लिए यह अत्यंत जरूरी है कि वे अपने भीतर कौशल विकसित करने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति अपना सामाजिक दायित्व भी समझे। उन्होंने सभी नागरिकों का आह्वान किया कि वे केवल पौधरोपण तक ही सीमित न रहें, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और देखभाल के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहें।

कार्यक्रम में गांधीनगर की महापौर मीराबेन पटेल, गांधीनगर उत्तर की विधायक रीटाबेन पटेल, आइटीआइ गांधीनगर की प्राचार्य मानसीबेन तेरैया, विभाग के उच्च अधिकारी, कर्मचारी, स्टाफ और प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे।
0

कैप्शन..::
आइटीआइ गांधीनगर परिसर में पौधा लगाते हुए मंत्री कुंवरजी बावलिया।