उदयपुर के अलावा माउंट आबू, सिरोही, करौली, बूंदी, अजमेर सहित कई अन्य जिलों में भी ओले गिरे। इसके साथ ही शेखावाटी, हाड़ौती क्षेत्र के साथ पाली, सिरोही, जालोर, भरतपुर, अलवर सहित अधिकांश जिलों में बरसात हुई। उदयपुर जिले के ग्रामीण अंचल में रविवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे आधे घंटे तक जमकर ओलावृष्टि हुई। कई इलाकों में करीब 100 ग्राम तक के ओले गिरे। भारी ओलावृष्टि से फसल, सब्जी, फल आदि पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं।