31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमान बेनीवाल ने किया भाजपा के साथ गठबंधन, कहा- ‘राष्ट्रहित में नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाना है‘

राष्ट्रहित में हमने ये निर्णय लिया है कि अब नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाना है। भारत को बचाना है इसलिए मोदी जी को ही जीताना है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 4 Apr 2019, 4:06 PM IST

hanuman beniwal

जयपुर। राजस्थान में आरएलपी (RLP) के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ( hanuman beniwal ) ने भाजपा से गठबंधन कर लिया है। बेनीवाल खुद नागौर से बतौर RLP उम्मीदवार ( lok sabha election 2019 ) चुनाव लड़ेंगे। इसका एलान जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा और आरएलपी की संयुक्त प्रेसवार्ता में हुआ। प्रेसवार्ता को केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने संबोधित किया। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी गठबंधन की घोषणा की। प्रेस कांफ्रेंस में हनुमान बेनीवाल ने कहा कि देशहित, राष्ट्रहित में हमने निर्णय लिया है कि अब नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाना है। भारत को बचाना है, इसलिए मोदी जी को ही जिताना है।

आज सुबह बीजेपी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई जिसमें हनुमान बेनिवाल भाजपा के साथ जुड़े। बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी और भाजपा के बीच गठबंधन में प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर की भूमिका अहम रही है। इसके लिए बेनीवाल ने जावड़ेकर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के लिए हम भाजपा के साथ आए हैं। बेनीवाल ने जावड़ेकर को धन्यवाद देते हुए कहा कि जावड़ेकर ने ही हमसे कहा कि अगर आपको गठबंधन करना है तो भाजपा के साथ करें और नागौर से चुनाव लड़े।

बेनीवाल ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस को सबक सिखाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता राजस्थान सहित हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भाजपा का सहयोग करेंगे और नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने में जुटेंगे।


कांग्रेस का प्रस्ताव ठुकरा चुके हैं बेनीवाल
आपको बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बात हुई थी, लेकिन दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई। हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस से 7 सीटें मांगी थी, लेकिन कांग्रेस RLP को केवल 3 सीटें ही देने को तैयार थी। इसके बाद बेनीवाल ने कांग्रेस की ओर से दिया गया गठबंधन का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। वैसे कभी भाजपा में रहे हनुमान बेनीवाल स्पष्ट कर चुके हैं कि आरएलपी का किसी भी राजनीतिक दल में विलय नहीं होगा। हनुमान बेनीवाल 2008 में भाजपा से, 2013 में निर्दलीय और 2018 में अपनी पार्टी आरएलपी से चुनाव लडकऱ विधानसभा में पहुंचे।

Read Latest Rajasthan News in Hindi on Patrika. Also know about Lok Sabha Election 2019 Rajasthan News. Jaipur News और साथ ही दूसरे शहरों से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए बने रहिये हमारे साथ।