Raju Theth Murder: राजस्थान के सीकर में गैंगस्टर राजू ठेठ उर्फ राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें चार हमलावर कैद हुए हैं। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने सीकर सहित उससे लगते अन्य जिलों में नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने के आदेश दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। सीकर, झुंझुनूं, चूरू, श्रीगंगानगर सहित सीकर से लगते जिलों में पुलिस की कड़ी नाकाबंदी की गई है।