26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेड कांस्टेबल को वारदात की सूचना देकर बुलाया…फिर तलवारों से काट डाला

जालोर में बदमाशों ने एक हेड कांस्टेबल की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश फरार हो गए।
2 min read
Google source verification
Head constable murdered

कमर के निचले हिस्से और पेट पर आधा दर्जन वार
जयपुर

प्रदेश में बदमाशों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं, कानून-व्‍यवस्‍था की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पुलिसकर्मी तक सुरक्षित नहीं रह गए हैं। बीती रात जालोर में बदमाशों ने एक हेड कांस्टेबल की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश फरार हो गए। घायल हेड कांस्टेबल को उसके साथी इलाज के लिए जोधपुर लेकर गए, लेकिन खून अधिक बह जाने से उसकी मौत हो गई। हेड कांस्टेबल सोनाराम कोतवाली थाने में तैनात थे। देर रात हुई इस हत्या के बाद पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है। हत्या की इस वारदात का दोपहर बाद खुलासा होने की उम्मीद है।

घात लगाकर बैठे थे हमलावर
कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोनाराम थाने से अपना काम निपटाकर शाम को ही घर गए थे। रात को करीब ग्यारह बजे किसी ने फोन किया और मीरा दातार सर्किल के पास किसी वारदात होने की सूचना दी। सोनाराम मौके पर पहुंचे तो पहले से ही घात लगाकर बैठे कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। उसे बुरी तरह से पीटा और चाकू-तलवारों से भी वार किए। सोनाराम की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले। सोनाराम को जालोर अस्पताल ले जाया गया, जहां से जोधपुर रेफर कर दिया गया। जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।


एक बेटी दसवीं, दूसरी ग्यारहवीं में
कोतवाली थाने के थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि हमलावरों ने पेट और कमर के नीचे चाकू और तलवार से कई वार किए। कमर के नीचे के वार इतने गहरे थे कि सभी नसें कट गईं। जोधपुर तक खून बहता रहा। राठौड़ ने बताया कि आज सवेरे परिवार को सूचना दी गई। सोनाराम की दो बेटियां हैं, एक दसवीं तो दूसरी ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ती है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग