25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार रिकॉर्ड तोड़ सकती है गर्मी, मौसम विभाग ने 15 से अधिक जिलों को लेकर जारी की चेतावनी

Heat Wave In Rajasthan - प्रदेश में गर्मी जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। मौसम विभाग ने 4 दिन तक लू बरसने की चेतावनी जारी की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 29 May 2019, 9:47 AM IST

meerut

VIDEO: मौसम को लेकर नर्इ चेतावनी, अगले सप्ताह इतनी पड़ेगी गर्मी कि...

जयपुर। HeaT WAVE In Rajasthan - प्रदेश में गर्मी जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। मौसम विभाग ने 4 दिन तक लू बरसने की चेतावनी जारी की है। जयपुर में बुधवार सुबह करीब 9.17 बजे तापमान 37.1 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 48 घंटे में राज्य में कुछ जगह ( rajasthan weather forecast ) लू बरसेगी। पश्चिमी राजस्थान में एक-दो जगह 20 से 25 और पूर्वी राजस्थान में 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।

ये जिले रहेंगे प्रभावित
विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान 1 जून तक लू की चपेट में रहेगा। इस दौरान बारां, बूंदी, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, चित्तौडग़ढ़, धौलपुर, झुंझुनूं, अलवर, दौसा, टोंक, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, जोधपुर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानर आदि जिले प्रभावित रहेंगे।

पेड़ों की छांव भी नहीं दे पा रही सुकून
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नौतपा के दौरान गर्मी इस बार रिकॉर्ड तोड़ सकती है। नौतपा के चौथे दिन ही असहनीय गर्मी से राजधानीवासी परेशान नजर आए। गर्मी मंगलवार को ही इस कदर तेज हो गई कि पारा 42 डिग्री से उछलकर 43.2 डिग्री तक पहुंच गया।

सड़कें तप तो पहले से ही रही थी अब तो पेड़ों की छांव भी सुकून नहीं दे पा रही। दिन को ही नहीं रात को भी सुकून नहीं रहा। पारा 29.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग की माने तो आसमान के साफ रहने से तापमान में और तेजी आएगी।

48 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी थोड़ी कम हो जाती है। इससे पृथ्वी पर सूर्य की तपन ज्यादा पड़ती है, जिससे गर्मी भी बढ़ जाती है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक जा सकता है।