29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झमाझम बारिश से जयपुर हुआ तरबतर, कई सालों से झरनों पर लौटी रौनक

Heavy Rain forecast in Jaipur: झमाझम बारिश से जयपुर हुआ तरबतर, कई सालों से झरनों पर लौटी रौनक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

anandi lal

•

Updated: 7 Aug 2019, 7:48 PM IST

Heavy Rain forecast in Jaipur

Heavy Rain forecast in Jaipur

जयपुर। राजस्थान के कई जिलों में बुधवार को भी बारिश का दौर चला। भारी बारिश ( heavy rain In Rajasthan ) से नदी नाले उफान पर आए गए। जयपुर में दोपहर को हुई बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। सड़कों पर पानी बह निकला। लोगों को बारिश के बीच भीगते हुए अपने गंतव्य तक पहुंंचना पड़ा। जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर, घाट की गुणी, आगरा रोड़, झालाना डूंगरी सहित कई जगह मेघ ( Heavy rain in jaipur ) झमाझम बरसे। बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई। बारिश ने पहाड़ी इलाकों में झरने बहने लगे हैं, जो पिछले कई सालों से सूखे पड़े थे। फिर से बारिश से झरनों में रौनक लौट आई है। खोनागोरियान सहित कई पहाड़ी इलाकों में झरने फिर से बहने लगे हैं। झरनों से आसपास के इलाकों में पानी की आवक होगी।


दरअसल, पिछले तीन दिन से राजधानी जयपुर में मेघ मेहरबान हो रहे हैं। मंगलवार को भी जयपुर शहर भारी बारिश से पानी पानी हो गया था। सड़कों पर पानी इतना जमा हो गया कि कारें तक डूब गई। वहीं दरिया बनीं सड़कों पर बच्चे तैरने लगे थे। बरसात के दौरान जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सड़कों पर दौड़ता यातायात थम सा गया। हालात ऐसे हो गए थे कि जो लोग जहां थे बस वहीं ठहर गए। बुधवार दोपहर को फिर से आसमां में छाई घटाएं अचानक बरस पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार बारिश के अच्छे संकते देखने को मिल रहे हैं। अगर ऐसे ही इंद्रदेव बरसते रहे तो शहर के आसपास के इलाकों से जल संकट की परेशानी दूर हो जाएगी।

मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने जयपुर सहित अलवर, चित्तौडगढ़़, राजसमंद, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, कोटा, सिरोही, करौली जिले में भारी बरिश की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार इन जगहों पर अगले चार दिन बारिश की संभावना है।