8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगले चार दिन में राजस्थान के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
heavy rain in rajasthan

weather update today

जयपुर। राजधानी में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को निराश ही होना पड़ा। इस बीच कई जगह हल्की फुहारों से ही लोगों को संतोष करना पड़ा। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक जयपुर मौसम केन्द्र पर 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इस दौरान कलक्ट्रेट पर बारिश शून्य रही। सुबह 8 बजे तक जिले में बस्सी में 3, जमवारामगढ़ में 15, विराटनगर में 1 और कोटखावदा में 2 मिमी बरिश दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 41.6 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिनमें अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, टोंक और उदयपुर जिला शामिल है।

हाड़ौती में शनिवार सुबह से ही कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। कई गांव कस्बों में दोपहर 12 बजे के पहले तो कहीं दोपहर बाद अच्छी बारिश हुई। कोटा शहर में भी दोपहर बाद बारिश शुरू हुई।

शाम 5.30 बजे तक 3.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.9 व न्यूनतम 23.8 डिग्री रहा। जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र में दोपहर दो बजे बाद 20 मिनट हल्की बारिश हुई।

दोपहर बाद सांगोद, इटावा, रामगंजमंडी, चेचट में बादल छाए। रावतभाटा में इन्द्रदेव मेहरबान रहे। दोपहर 1 से 3 बजे तक तेज बारिश हुई। उजाड़ नदी का उफान कम होने से शुक्रवार देर रात कुंदनपुर-किशनपुरा मार्ग खुल गया। बूंदी जिले में रुक-रुक कर बरसात हुई।

नैनवां, लाखेरी, केशवरायपाटन में बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 25 डिग्री रहा। शाम 4 बजे तक 1 एमएम बारिश हुई। झालावाड़ जिले में कई स्थानों पर रिमझिम बारिश हुई।

दोपहर 2 बजे 10-15 मिनट बारिश हुई। अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 26 डिग्री रहा। बारां जिले में दिनभर बादलों की आवाजाही रही। शाम करीब 6.30 से 7 बजे तक तेज बारिश हुई।

बोहत में आधा घंटा, कोयला में 1 घंटा मूसलाधार बारिश हुई। जिले में पार्वती पिकअप वियर अटरू के किशनपुरा बंधा पर 0.79 मीटर व परवन पिकअप वियर शेरगढ़ पर 0.36 मीटर चादर चल रही है। अधिकतम तापतान 31 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा।