7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दावणगेरे में झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 07, 2026

Rajasthan

B
B
Bदावणगेरे.B लंबे इंतजार के बाद दावणगेरे जिले में मंगलवार को मानसून ने जोरदार दस्तक दी। इस सीजन की सबसे तेज बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं भद्रा बांध का जलस्तर बढऩे से किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई। जून और जुलाई में अल नीनो के प्रभाव से सामान्य से कम वर्षा होने के कारण खेती प्रभावित हुई थी, लेकिन अगस्त की शुरुआत राहत लेकर आई है। जिले के चन्नागिरी, जगलूर, हरिहर, न्यामति और संतेबेन्नूर सहित कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। चन्नागिरी में सर्वाधिक 8.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि दावणगेरे, हरिहर, होन्नाली, जगलूर और न्यामति में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।बागवानी विभाग ने किसानों को सुपारी के छिलकों का उपयोग मल्चिंग के रूप में करने, कम्पोस्ट कल्चर और ट्राइकोडर्मा के प्रयोग की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि इससे मिट्टी में नमी बनी रहेगी, पानी की बचत होगी और सूखे जैसी परिस्थितियों से फसलों की सुरक्षा में मदद मिलेगी।