7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

(पेज 2 लीड के साथ…..) उडुपी में अगस्त की शुरुआत में 61 प्रतिशत अधिक बारिश

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 07, 2026

Rajasthan

Bउडुपी. Bपुष्य नक्षत्र की बारिश ने उडुपी जिले के लिए राहत लेकर आई है। पिछले 36 घंटों में हुई मूसलाधार वर्षा से जिले में लंबे समय से बनी वर्षा की कमी काफी हद तक दूर हो गई है। 4 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार अगस्त माह के शुरुआती चार दिनों में जिले में सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, कुंदापुर तालुक के हक्लाडी में 189 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो पूरे कर्नाटक में सर्वाधिक रही। जून में जिले में 50 प्रतिशत और जुलाई के अंत तक 39 प्रतिशत वर्षा की कमी दर्ज की गई थी। हालांकि, 1 से 4 अगस्त के बीच सामान्य 171 मिमी के मुकाबले 275 मिमी वर्षा होने से सूखे जैसे हालात में काफी सुधार हुआ है। फिर भी पूरे मानसून सीजन में अब तक 2,725 मिमी के सामान्य औसत के मुकाबले केवल 1,891 मिमी वर्षा हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 31 प्रतिशत कम है।
BB

Bकई जिलों में भी जोरदार बारिशB

राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार अगस्त की शुरुआत में तटीय और मलनाड क्षेत्रों में वर्षा तेज हुई है। दक्षिण कन्नड़ में 76 प्रतिशत, उत्तर कन्नड़ में 69 प्रतिशत, चिक्कमगलूरु में 82 प्रतिशत, शिवमोग्गा में 84 प्रतिशत, कोडगु में 61 प्रतिशत, हासन में 29 प्रतिशत, रायचूर में 26 प्रतिशत तथा बेलगावी में 33 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई।

......

Bकृषि गतिविधियों को नई ऊर्जाB

4 अगस्त की सुबह से दोपहर तक तेज बारिश हुई, हालांकि दोपहर बाद इसकी तीव्रता कम हो गई। 5 अगस्त को अपेक्षित वर्षा नहीं हुई, लेकिन आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद है। पुष्य नक्षत्र की वर्षा ने कृषि गतिविधियों को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान की है।
B-हरिप्रसाद शेट्टी, किसान नेता, सौडB