
पाकिस्तान से लाई गई हेरोइन पकड़ी, पिता पुत्र सहित चार गिरफ्तार
सीमा पार से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए एसओजी एटीएस हर संभव उपाय कर रही है, लेकिन तस्कर मादक पदार्थों की तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं। राजस्थान एटीएस ने एक बार फिर सीमा पार पाकिस्तान से तस्करी कर मादक पदार्थ लाने का खुलासा करते हुए पिता पुत्र सहित चार जनों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से हेरोइन के पैकेट भी बरामद किए हैं।
एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि तस्करी के मामले में बाड़मेर के पांचला स्थित सोढो की ढाणी निवासी देरावर सिंह राजपूत, रामसर स्थित सोढो की बस्ती निवासी कालू सिंह, कालू के पिता खेत सिंह और देवी सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 7 जुलाई को बाड़मेर में सीमांत क्षेत्र रामसर-गडऱा रोड से पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई हेरोईन के 22 पैकेट भी बरामद किए हैं। एक बोलेरो व बाइक भी जब्त की है। एटीएस अधिकारी मादक पदार्थ तस्करी में जुड़े पंजाब के तस्करों को भी तलाश रही है।
Published on:
07 Jul 2021 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
