
कई चक्कर काटने के बाद भी नहीं दिए युवती ने बयान, अब पुलिस कर रही चार्जशीट की तैयारी
मुकेश शर्मा / जयपुर. मैक्सिको की युवती से यहां राजपूताना होटल में कथित छेड़छाड़ के मामले में जयपुर कमिश्नरेट पुलिस को खासी जटिलताएं झेलनी पड़ रही हैं। पीडि़त युवती ने होटल के जनरल मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप तो लगाया लेकिन लिखित शिकायत नहीं दी। पुलिस ने उसके बयान के वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। फिर पीडि़ता की सहेली भी बयान देने से मुकर गई। अब बयान के बिना ही पुलिस चार्जशीट पेश करने की जैयारी में है।
गौरतलब है कि भारत भ्रमण पर आईं मैक्सिको की दो युवतियां दिल्ली के होटल के मैनेजर के जरिए आरोपी जनरल मैनेजर के संपर्क में आई थीं। दोनों 26 जून को सुबह जयपुर में होटल राजपूताना पहुंची थीं। वहां जनरल मैनेजर के साथ नाश्ता किया और घूमने निकल गईं। देर शाम लौटकर ठहरने के लिए रूम लिया। देर रात पीडि़ता ने मैक्सिको में परिचित को फोन कर जरनल मैनेजर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। देर रात ही मैक्सिको दूतावास की सूचना पर कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन दोनों युवतियों ने लिखित बयान नहीं दिया। दूतावास के जरिए दिल्ली पहुंची गवाह युवती ने पुलिस को कई चक्कर कटवाए लेकिन बयान देने से आखिर इनकार कर दिया। इस बीच पुलिस ने जनरल मैनेजर ऋषिराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में न्यायालय ने जमानत दे दी।
मामले में पुलिस के पास ये सबूत
- 26 जून 2018 देर रात्रि को मैक्सिको दूतावास से आईं फोन कॉल और ई-मेल
- युवतियों के बयान के वीडियो
- होटल में देर रात युवतियों के कमरे में जाते जनरल मैनेजर के सीसीटीवी फुटेज
- होटल में घटना के समय कई अधिकारियों और कर्मियों के सामने युवती द्वारा बताई गई आपबीती
- दूतावास के जरिए जुटाए गए दस्तावेज
मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थिति जरूरी
वरिष्ठ अधिवक्ता भंवर सिंह चौहान के अनुसार विदेशी युवती को एक बार न्यायालय में बयान देने आना जरूरी है। न्यायालय की अनुमति से वीडियो कांफ्रेस के जरिए भी पीडि़ता के बयान लिए जा सकते हैं।
प्रकरण में कुछ बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है। जल्दी ही न्यायालय में चार्जशीट पेश कर दी जाएगी।
- मनीष चारण, एसएचओ, विधायकपुरी, जयपुर कमिश्नरेट
Published on:
04 Aug 2018 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
