30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरी बीवी ने कर दिया इनकार ताे पति ने इस तरह निकाला गुस्सा

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
must read wife divorce news

must read wife divorce news

जयपुर। विधायकपुरी थाना इलाके में महिला पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात करना स्वीकार कर लिया। आरोपी राकेश सिंह को पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।

थानाधिकारी मनीष चारण ने बताया कि रविवार को द्वारकापुरी कॉलोनी निवासी वीनू गुप्ता (33) गोली लगने से जेएलएन मार्ग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। महिला के पिता की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की गई।

उन्होंने पति पर आरोप लगाए थे, लेकिन वह घटना के वक्त घर पर नहीं होने की बात कह रहा था। वहीं घायल महिला के बयान नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिससे आरोपी पर संदेह बढ़ गया।

बर्थडे पार्टी की प्लानिंग पर हुई थी तकरार
पुलिस ने बताया कि आरोपी राकेश सिंह ने दो शादियां कर रखी है। पहली पत्नी से उसके बेटी है, जिसका 20 जुलाई को बर्थ डे आने वाला है। इस बर्थडे को राकेश धूमधाम से सेलिब्रेट करना चाहता था। लेकिन दूसरी पत्नी वीनू ने सेलिब्रेशन करने से साफ इंकार कर दिया। इस बीच तकरार काफी बढ़ गई और राकेश ने उस पर फायर कर दिया। गोली मारने के बाद खुद ही उसे अस्पताल ले गया था।

अवैध रूप से रखा था हथियार
पुलिस के मुताबिक आरोपी रिकवरी का कार्य करता है। ऐसे में उसने अवैध रूप से हथियार भी रखा हुआ था। उसने उसी से पत्नी पर फायर किया था। पुलिस हथियार बरामद करने में लगी हुई है।

फोटो-प्रतीकात्मक तस्वीर

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग