जयपुर. आपके टीम मेंबर्स इस बात पर गौर करते हैं कि आप कहां हैं, क्या कर रहे हैं और क्या कह रहे हैं। अगर आप एक ही स्थिति पर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देंगे तो टीम मेंबर्स समझ नहीं पाएंगे कि आपसे क्या अपेक्षा की जाए। इससे उन्हें तनाव होगा और वे आपके न होने पर कोई भी निर्णय नहीं ले पाएंगे। इन दोनों ही स्थितियों में आउटपुट खराब होता है। किसी परिस्थिति में यदि आप अलग व्यवहार करते हैं तो लोगों को समझ में आ जाएगा कि आप भी उनकी तरह एक इंसान हैं।