RSMSSB Exam Update: जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने महात्मा गांधी नरेगा ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत तकनीकी सहायक (संविदा) और लेखा सहायक (संविदा) भर्ती 2024 के लिए सूचना जारी की है। तकनीकी सहायक के 2200 पदों और लेखा सहायक के 400 पदों पर आवेदन 8 जनवरी से 6 फरवरी 2025 तक आमंत्रित किए गए थे।
बोर्ड ने अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित शैक्षणिक योग्यता अथवा संबंधित प्रमाण पत्र अपलोड नहीं किए थे, उन्हें 7 दिनों का अवसर पहले ही प्रदान किया गया था। अब ऐसे अभ्यर्थी जो आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत नहीं कर सके या परीक्षा में सम्मिलित नहीं होना चाहते, उनके लिए अंतिम अवसर दिया गया है।