जयपुर। सीतापुरा के जेईसीसी में आयोजित इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड (आईफा) -25 में शामिल होने आए ज्यादातर बड़े फिल्मी सितारे कैजुअल लुक में अंतिम दिन रिहर्सल में व्यस्त रहे। कई सितारों ने फॉर्मल लुक में फोटो शूट करवाया। वहीं कुछ सितारे होटल के कमरे से भी बाहर नहीं निकले। बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए शाहिद कपूर, करीना कपूर खान और कृति सनॉन ने धूप में रिहर्सल की।