जयपुर। Bajri Mafia Attack - सुप्रीम कोर्ट ने बजरी खनन ( Illegal sand mining ) पर रोक लगा रखी है, लेकिन इसका अवैध कारोबार खनन विभाग और पुलिस- प्रशासन की आंखों के सामने जारी है। राजस्थान में बजरी माफिया इतने बेखौफ हो गए हैं कि किसी की जान लेने तक से नहीं हिचक रहे। ताजा मामला राजधानी जयपुर का है, जहां बजरी माफिया ने एक व्यक्ति किशोर सिंह को ट्रक से कुचलकर मार डाला।