वहीं मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर समेत अन्य 25 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में राजस्थान में भारी बारिश की संभावना जारी की है। जयपुर, दौसा, अलवर, कोटा, बारां, झालावाड़, धौलपुर, करौली, भरतपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, सिरोही, जालौर, जोधपुर, बाड़मेर व झुंझुनूं के लिए मौसम विभाग ने 25 जुलाई और अगले तीन दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट दिया हुआ है। अलर्ट के चलते इन जिलों में एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई है।