अगले दो दिन का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 22 जुलाई को हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिलों में तथा बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर एवं पाली में अत्यधिक भारी वर्षा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 23 जुलाई को अजमेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।