एएसआई हेमराज गोस्वामी ने बताया कि झाड़ोल के बिछीवाड़ा निवासी संदीप (23) पुत्र तुलसीराम लोहार और हितेश (23) पुत्र गोविंद पटेल अपने पांच- छह दोस्तों के साथ बुधवार को कठार नदी पर पिकनिक मनाने आए थे। सभी नदी में नहा रहे थे तभी दोनों युवकों, जिन्हें तैरना नहीं आता है उन्होंने नदी के पुल से छलांग लगाई। इसके बाद डूबने लगे दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया परन्तु दोनों डूब गए आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे पुलिस सहित ग्रामीणों ने एक युवक हितेश का शव निकाला, वहीं दूसरे की तलाश जारी है।