Weather Update : मौसम लगातार करवट ले रहा है। मानसून एक बार फिर अपना मिजाज बदलने को है। राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तार आज दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर स्थित है एक और नया परिसंचरण तंत्र बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। जोधपुर में बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आज बादल छाए रहने तथा रुक-रुक कर हल्के से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर भागों में आगामी दो-तीन दिन बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। मौसम विभाग के लेटेस्ट अलर्ट के अनुसार, 22 सितंबर से राजस्थान के 20 जिलों में झमाझम बारिश होगी। साथ ही बादल भी गरजेंगे। मौसम विभाग ने बताया है कि 22 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की गतिविधियां पुन: शुरू होने की संभावना है।