14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी पर आए गद्यांश में गलतियों की भरमार, पेपर बनाने वाली दो शिक्षिकाएं निलम्बित

जयपुर के सरकारी स्कूलों में चल रही अद्र्धवार्षिक परीक्षा में दसवीं कक्षा के अंग्रेजी के एक पेपर में गलतियों की काफी भरमार देखने को मिली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 13 Dec 2017, 11:28 AM IST

exam

जयपुर। राजधानी के सरकारी स्कूलों में चल रही अद्र्धवार्षिक परीक्षा में दसवीं कक्षा के अंग्रेजी के एक पेपर में गलतियों की काफी भरमार देखने को मिली। मामला प्रकाश में आने पर शिक्षा विभाग ने दो शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया। उक्त पेपर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर एक गद्यांश दिया गया।

इसमें से परीक्षार्थियों को सवालों के जवाब देने थे। उक्त गद्यांश के पहले पैरा से शुरू हुई स्पेलिंग मिस्टेक अंत तक बरकरार रही। एक वाक्य में 8-10 गलतियों के साथ ही वाक्य-विन्यास में भी काफी त्रुटियां थीं।

पेपर बनाने वाली दो शिक्षिकाएं निलम्बित
गलत पेपर बनाने वाली राजकीय अभय पारीक बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (गांधी नगर) की शिक्षिका सरिता यादव व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (दुर्गापुरा) की शिक्षिका ऋतु भार्गव को शिक्षा विभाग ने निलम्बित कर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्य.) जयपुर प्रथम रतन सिंह यादव ने उक्त आदेश जारी किए।

नके अनुसार निलम्बन अवधि के दौरान भार्गव का मुख्यालय राजकीय बालिका उमा. विद्यालय, आदर्श नगर व यादव का मुख्यालय छोटी चौपड़ स्थित महाराजा बालिका उमा. विद्यालय किया गया।