मुजफ्फरनगर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मानव संसाधन विकास एवं जल संसाधन राज्य मंत्री व बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह अपने विवादित बयान में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल सत्यपाल सिंह द्वारा गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर जींस को लेकर एक विवादित बयान दिया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कपड़ों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, अगर कोई कहने लगे मैं जींस पहनकर किसी मंदिर का महंत बन जाऊं तो क्या लोग उसे पसंद करेंगे, कोई नहीं करेगा या अगर लड़की जींस पहन कर शादी की वेदी पर जाए तो कितने लोग उससे शादी करना चाहेंगे।