7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंदोलन की राह पर सेवारत चिकित्सक, भगवान भरोसे मरीज, दो घंटे कार्य बहिष्कार जारी

कोर कमेटी की बैठक आज, मंत्री चिकित्सकों पर सख्ती के मूड में...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 30 Nov 2017, 2:27 PM IST

Patients

जयपुर। सरकार और सेवारत चिकित्सकों ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को आउटडोर शुरू होते ही दो घंटे के लिए मझधार में छोड़ दिया है। हालात ऐसे हैं कि मरीज इलाज की आस में प्रदेश के जिला अस्पतालों में आउटडोर खुलते ही इलाज की आस में कतारों में लग जाते हैं लेकिन यह सुन कर मायूस हो जाते हैं कि उनका इलाज दो घंटे बाद ही शुरू होगा। चिकित्सक नेताओं के तबादले पर सेवारत चिकित्सक जहां फिर आंदोलन की राह पर हैं तो चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ सेवारत चिकित्सकों पर सख्ती के मूड में है। उधर, चिकित्सक नेताओं के तबादलों के बाद आज सेवारत चिकित्सक संघ के पदाधिकारी दोपहर बाद बैठक कर फिर से आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। बहिष्कार के दौरान न तो चिकित्सक मरीजों को देखते हैं और न ही लैब में जांच का काम शुरू हो
पाता है।

आज फिर बनेगी आंदोलन की रणनीति
चिकित्सा विभाग द्वारा सेवारत चिकित्सक संघ के पदाधिकारियों के तबादले करने से सेवारत चिकित्सक खफा हैं और वे आज दोपहर 2 बजे संघ की कोर कमेटी की बैठक करेंगे। बैठक में सेवारत चिकित्सक आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। वहीं सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. दुर्गा शंकर सैनी का कहना है कि आज दोपहर बाद होने वाली बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।