अकेले जयपुर जिले में 2008 व 2013 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 146 पर अटकी रही, लेकिन इस बार यह संख्या अब तक 225 है। हालांकि सही आंकड़ा नाम वापसी की तारीख के बाद ही सामने आएगा। इस चुनाव में केवल निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या ही अधिक नहीं है, बल्कि नए राजनीतिक दलों की संख्या भी बढ़ी है। कुछ नए दल तो विशिष्ट उद्देश्य के साथ सामने आए हैं, वहीं कुछ दल वादे पूरे करने का शपथ पत्र तक दे रहे हैं।