20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / रेलवे की बड़ी न्यूज, अब बदले रूट से चलेगी अहमदाबाद-जम्मूतवी, इस ट्रेन में भी हुआ आंशिक बदलाव

रेलवे की बड़ी न्यूज, अब बदले रूट से चलेगी अहमदाबाद-जम्मूतवी, इस ट्रेन में भी हुआ आंशिक बदलाव

Indian Railway : रेलवे की बड़ी न्यूज। अहमदाबाद-जम्मूतवी ट्रेन अब बदले रुट से चलेगी। साथ ही जयपुर-काचीगुड़ा साप्तहिक एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन में भी आंशिक बदलाव किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Oct 2023, 2:50 PM IST

indian_railways.jpg

Railway Gift

Indian Railway Big news : रेलवे की बड़ी न्यूज। रेलवे में कई जगह मरम्मत और अनुरक्षण कार्य का कार्य हो रहा है। जिस वजह से कई ट्रेनों के समय में बदल किया जा रहा है। या फिर परिस्थितिवश रद किया जा रहा है। ऐसा लगभग हर मंडल में है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के खोजेवाला-कपूरथला रेलखंड के मध्य अनुरक्षण कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। अहमदाबाद-जम्मूतवी ट्रेन 14 से 25 अक्टूबर तक व जम्मूतवी-अहमदाबाद ट्रेन 15 से 26 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग वाया पठानकोट, जालन्धर सिटी, लुधियाना व फिरोजपुर कैंट होकर संचालित होगी। इधर इंदौर-भोपाल वंदेभारत का नागपुर तक विस्तार होने से रेलवे ने जयपुर-काचीगुड़ा साप्तहिक एक्सप्रेस के उज्जैन स्टेशन पर संचालन में आंशिक बदलाव किया है। यह ट्रेन 21 अक्टूबर से 5 मिनट देरी से उज्जैन पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें - Good News : रेलवे की नई पहल, 1 अक्टूबर से 130 किमी प्रति घंटा की फुल रफ्तार से दौड़ेगी ये ट्रेनें

यह भी पढ़ें - Indian Railways : रेलवे की नई सुविधा, 7 ट्रेनों का अलग-अलग स्टेशनों पर ठहराव शुरू