आवाजाही के दौरान यह स्पेशल ट्रेन लोनावला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, कोटा और सवाई माधोपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी। कोटा और सवाई माधोपुर में ठहराव होने से हाड़ौती और पूर्वी राजस्थान के यात्रियों को भी दीपावली और छठ पर्व पर आने-जाने के लिए बेहतर परिवहन साधन उपलब्ध हो सकेगा।