9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: गौशाला बनी मौत का बाड़ा: तडपती रही मां, बच्चे को नोंच—नोंच कर जिंदा खा गए कुत्ते

हजारों गौवंश की मौत के बाद हिंगोनिया गौशाला की स्थिति संभली तो अब पांच बत्ती स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में संचालित गौशाला में मौत का भयावह मंजर सामन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 4 Nov 2017, 1:13 PM IST

CCTV cameras

जयपुर

हजारों गौवंश की मौत के बाद हिंगोनिया गौशाला की स्थिति संभली तो अब पांच बत्ती स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में संचालित गौशाला में मौत का भयावह मंजर सामने आया है। वहां आए दिन घुस रहे श्वान गौवंश को जिन्दा ही नोंचकर खा रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है।

खुद गौशाला के कैमरे से खुला सच

गौशाला में गौवंश की मौत के मंजर खुद वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदारों की नींद नहीं खुल रही। अभी २ नवम्बर को कैद हुआ मंजर दिल दहला देने वाला है। इसमें दिख रहा है कि रात करीब २ बजे एक श्वान गौशाला में घुसा और बछड़े पर हमला कर दिया। बछड़ा बचने के लिए छटपटाता रहा लेकिन श्वान नोंचता रहा। पांच-सात मिनट में तीन श्वान और आ गए। बछड़ा अंतिम सांस तक चारों से संघर्ष करता रहा लेकिन बच नहीं पाया।

ऐसा तो आए दिन होता है
स्थानीय लोगों का कहना था कि यह कोई पहला मामला नहीं है। यहां गौवंश की मौत हो रही है। कभी उचित इलाज नहीं मिलने के कारण दम तोड़ देते हैं तो कभी श्वान नोंच खाते हैं। कई माह से नियमित रूप से गौशाला में सेवा कर रहे सामाजिक अन्वेषण एवं शोध संस्था के सदस्य गोविंद सोनी ने बताया कि ऐसी घटनाएं पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं।

रात को सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं

आसपास के लोगों का कहना था कि रात के समय गौशाला में गौवंश की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नजर नहीं आती। श्वानों के आतंक के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

यह है स्थिति
- 12 से अधिक गौवंश है अभी गौशाला में

- 125 मवेशी आते हैं इलाज के लिए चिकित्सालय में
- 02 से 03 मवेशी इलाज के दौरान रहते हैं गौशाला में

लावारिस मवेशी जीव कल्याण परिषद को देखरेख के लिए दे दिए जाते हैं। बछड़े के साथ हुई घटना से चिकित्सालय का कोई लेना-देना नहीं है। परिषद की ओर से रात में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।दो नवम्बर की रात को एक श्वान ने आकर बछड़े को घायल कर दिया था। बीते दिनों बरसात में पीछे की ओर दीवार टूट गई थी। इसलिए श्वान अंदर आ गए और गौवंश को निशाना बनाया। दीवार सही करा दी गई है।