24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फैशन शो में विद्यार्थियों की डिजाइनिंग में दिखी इनोवेटिव क्रिएटिविटी

विधायक दिया के साथ छवि राजावत और डिजाइनर रोहित कामरा थे उपस्थित

2 min read
Google source verification
fashion show

फैशन शो में विद्यार्थियों की डिजाइनिंग में दिखी इनोवेटिव क्रिएटिविटी

जयपुर . मणिपाल विश्वविद्यालय के फैशन डिजाइन विद्यार्थियों द्वारा अपनी क्रिएटिविटी का शोकेस करने के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सवाईमाधोपुर की विधायक प्रिंसेज दिया कुमारी थी और गेस्ट ऑफ ऑनर छवि राजावत एवं डिजाइनर रोहित कामरा थे।

फैशन शो में शहरवासियों ने भी काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शो में जब मॉडल्स डिजाइनर्स की डिजाइन की ड्रेसेज और ज्वेलरी पहनकर रैंप पर उतरे तो दर्शक ने हुटिंगऔर तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। सभी को विद्यार्थियों का काम बहुत पसंद आया साथ ही उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर सवाईमाधोपुर की विधायक दीया कुमारी ने विद्यार्थियों के काम की तारीफ करने के साथ साथ यूनिवर्सिटी को भी बधाई दी । वहीं छवि राजावत ने भी टेक्सटाइल इंडस्ट्री के विकास में अहम भूमकि निभाने की बात कही, फैशन डिजाइनर रोहित कामरा ने कहा की ये विद्यार्थी फैशन इंडस्ट्री में ऊँचे मुकाम हासिल करेंगे।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

इस मौके पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट, प्रो. जी. के. प्रभु ने फैशन शो की सफलता पर विद्यार्थियों के साथ-साथ फेकल्टी के सदस्यों को भी बधाई दी। फैशन डिजाइन डिपार्टमेंट की विभागाध्यक्ष, डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने फैशन शो को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस दौरान विद्यार्थियों को कुछ अवार्ड्स से भी सम्मानित किया गया जिसमे एकता को बेस्ट कलेक्शन, जानवी जैन को मोस्ट प्रेक्टिकल के लिए अवार्ड दिया कार्यक्रम की चीफ गेस्ट विधायक दीया कुमारी के साथ-साथ छवि राजावत और डिजाइनर रोहित कामरा ने प्रमाण पत्र और ट्राफी देकर विजेताओं को सम्मानित किया।

शो में एकता, मोनिका शेखावत, प्रतीक्षा जैन, राज गौरव शेखावत, गौतम मेघानी, हर्षिता राजपूत, अपूर्वा सिंह कुमावत, अजय सिंह खंगारोत, सोनाक्षी महरवाल, प्रियंका भाटी, जानवी जैन, शिवानी कारवा, सेजल मुंजाल, सिमरन गोवानी, नेहा शेखावत सहित कई अन्य विद्यार्थियों के डिजाइन्स का शोकेस किया गया ।

शो में किया इनोवेशन क्रिएशन का शोकेस

फैशन शो में फैशन डिजाइन और ज्वेलरी डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने फ्यूचरिस्टिक, आर्किटेक्चर लुथ, द हिडन ब्यूटी, पॉप कल्चर, एदम एंड ईव, हैप्पीली एवर एंड आफटर, जैसे थीम बेस कलेक्शन में यंग डिजाइनर्स के इनोवेशन एवं क्रिएशन को प्रस्तुत किया गया।