20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / 30 हजार रुपए में दी भ्रूण की जानकारी, गर्भपात के मांगे 15 हजार

30 हजार रुपए में दी भ्रूण की जानकारी, गर्भपात के मांगे 15 हजार

राज्य पीसीपीएनडीटी टीम का आगरा में 22वां इंटर स्टेट डिकॉय आपरेशन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 4 Oct 2017, 10:35 PM IST

PCPNDT act

जयपुर। राज्य पीसीपीएनडीटी टीम ने 90वां डिकॉय ऑपरेशन करते हुए उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अपंजीकृत पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन को जब्त कर लिया है। यह 22वां इंटरस्टेट डिकॉय ऑपरेशन है। विभाग को मुखबिर से आगरा शहर की अनुराधा नाम की महिला नर्स की ओर से भरतपुर, धौलपुर एवं दौसा क्षेत्र की महिलाओं को दलालों के माध्यम से आगरा ले जाकर गर्भस्थ शिशु की जांच कर उनका कन्या भ्रूण होने पर गर्भ समापन कराने की सूचना प्राप्त हुई।

यह भी पढें :युवा के लिए खुशखबरी : जल्द शुरू होगी कांस्टेबल भर्ती, दिशा निर्देश हुए जारी

राज्य पीसीपीएनडीटी सैल के समुचित प्राधिकारी नवीन जैन ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही परियोजना निदेशक पीसीपीएनडीटी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में दल का गठन कर सूचना का सत्यापन कराया गया व बोगस ग्राहक के माध्यम से अनुराधा से संपर्क किया गया। अनुराधा की ओर से 30 हजार रुपए की मांग की गई और 4 अक्टूबर को भरतपुर के हीरादास बाग बस स्टैंड आने को कहा गया।

यह भी पढें :नमकीन में धोखा : जानवरों के खाने की दाल से बनाकर बेच रहा था फैक्ट्री मालिक

तय समय पर बोगस ग्राहक व सहयोगी से अनुराधा का सहयोगी जितेन्द्र नाम का व्यक्ति 30 हजार रुपए प्राप्त कर बोगस ग्राहक व सहयोगी को बस से आगरा ले गया। वहां अनुराधा पहले से मौजूद थी। वहां से अनुराधा व जितेन्द्र सिंह बगिया हाथरस रोड सद्दिक के मकान पर लेकर गए। इस मकान में किराए पर रहने वाली रूखसार बेगम उर्फ रिहाना नामक नर्स ने कमरे में ले जाकर अपंजीकृत पोर्टेबल मशीन से गर्भस्थ शिशु की जांच कर भ्रूण की जानकारी दी व गर्भपात करने के एवज में 15 हजार की और मांग की।

यह भी पढें :मिट्टी के दीयों के लौटे दिन, चायनीज झालर से उकताए लोग

सहयोगी महिला की ओर से इशारा मिलते ही टीम ने मौके पर जाकर नर्स अनुराधा व दलाल जितेन्द्र से 5-5 हजार व नर्स रेहाना से 10 हजार के नंबरी नोट बरामद कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से अपंजीेकृत सोनोग्राफी मशीन जब्त की गई। एक अन्य दलाल 10 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। प्रकरण दर्ज कर मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।