11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना टैंकर बुलाए कर दी जांच, मंत्री का आदेश ठंडे बस्ते में!

पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लगे टैंकरों की जांच का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Priyanka Yadav

•

Updated: 9 May 2018, 1:33 PM IST

Jaipur News

जयपुर . राज्य में 26 हजार राशन दुकानों और 4300 पेट्रोल पंपों को पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की आपूर्ति में लगे टैंकरों का बिना बुलाए ही माप-तौल किए जा रहा है। खाद्य विभाग की जांच में ही यह गड़बड़ी उजागर हुई है, लेकिन विभाग ही भ्रष्टाचार कर रहे विधिक माप अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। मामले में विधिक माप विभाग के दो निरीक्षकों का नाम सामने आया है। खाद्य मंत्री बाबूलाल वर्मा भी विभाग की मुखिया को कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं, इसके बावजूद मामला ठंडे बस्ते में है।

मंत्री की टिप्पणी, पुष्टि पर निलंबन क्यों नहीं

अधिकारियों की ओर से फाइल को ठण्डे बस्ते में डाले जाने के बाद 19 अप्रेल को खाद्य मंत्री बाबूलाल वर्मा ने टिप्पणी की है कि जब जांच में गड़बड़ी की पुष्टि हो चुकी है, तो दोषियों को तत्काल निलम्बित क्यों नहीं किया जा रहा? भविष्य में इस तरह की गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए जाएं। मामले में और विस्तृत जांच कराई जाए, जिससे और भी कहीं गड़बड़ी हो तो रोका जा सके।

सभी संभाग मुख्यालयों पर 'टैंक-लोरी केलीब्रेशन टावर' बने हुए हैं। इन टावरों पर हर साल प्रत्येक उस टैंक-लोरी को माप का सत्यापन कराना जरूरी है, जो पेट्रोल, डीजल और केरोसिन आपूर्ति में लगे हैं। लेकिन प्रदेश में एक टावर पर तैनात विधिक माप अधिकारियों ने कई टैंकरों को बिना टावर पर बुलाए ही सत्यापन कर दिया।

दो सरकारी, अन्य निजी कंपनियों के

सूत्रों के मुताबिक सभी संभाग मुख्यालयों पर केलीब्रेशन टावर स्थापित किए हुए हैं। इनमें उदयपुर संभाग का चित्तौडग़ढ़ में है। सातों संभागों के इन टावरों में जयपुर व कोटा में सरकारी हैं। अन्य पर कंपनी की ओर से चलाए जा रहे हैं। सभी पर जांच का काम विधिक माप विभाग के निरीक्षक करते हैं।

चित्तौड़ व पाली के अधिकारी शामिल

सूत्रों के मुताबिक मामला चित्तौडग़ढ़ व पाली के विधिक माप अधिकारियों से जुड़ा हुआ है। खाद्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की तो मंत्री के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई। कमेटी के समक्ष अधिकारियो ने बिना सत्यापन किए जांच की बात स्वीकार की है। कार्रवाई नहीं होने पर मंत्री ने १९ अप्रेल को ही फाइल पर तत्काल कार्रवाई के लिए टिप्पणी की। लेकिन अभी तक भी विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की गई।

इसलिए होती है जांच

हर साल टैंक-लोरी की जांच कराना जरूरी है। टैंकर में कहीं भिड़ंत व अन्य चोट लगने से माप में अंतर आ जाता है। माप के दौरान इसकी पुष्टि होती है। जिसे बाद में ठीक कराने के बाद प्रमाण पत्र दिया जाता है।