2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Investment Summit 2024 : 5 साल में राजस्थान बनेगा 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था : सीएम भजनलाल

Investment Summit 2024 : राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के पहले ‘इन्वेस्टर मीट’ में शुक्रवार को मुंबई में राजस्थान सरकार के ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन और विभिन्न उद्योगपतियों के बीच 4.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, अगले 5 वर्षों में राजस्थान 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 31 Aug 2024, 2:27 PM IST

Investment Summit 2024 CM Bhajan Lal Said Rajasthan will become a 350 Billion Dollar Economy in 5 Years

Investment Summit 2024 : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा

Investment Summit 2024 : राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का पहला ‘इन्वेस्टर मीट’ शुक्रवार को मुंबई में आयोजित किया गया। इस ‘इन्वेस्टर मीट’ में राजस्थान में निवेश के लिए राज्य सरकार के ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन और विभिन्न उद्योगपतियों के बीच 4.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ मौजूद रहे।

कई जानी-मानी हस्तियां शामिल

‘इन्वेस्टर मीट’ में उद्योग एवं व्यापार जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। अक्षय ऊर्जा, सीमेंट, केमिकल्स-पेट्रोकेमिकल्स, नागरिक उड्डयन और आईटीआई के अपग्रेडेशन जैसे कई क्षेत्रों में निवेश के लिए एमओयू किया गया। प्रदेश में निवेश के लिए जिन प्रमुख भारतीय कंपनियों और औद्योगिक समूहों ने सरकार के साथ एमओयू किया, उनमें अडानी ग्रुप, वेदांता ग्रुप, जेएसडब्ल्यू ग्रुप, टाटा ग्रुप, वारी ग्रुप, डालमिया ग्रुप और स्टार सीमेंट एवं अन्य कंपनियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -

Rajasthan News : 2 अक्टूबर को आवासहीन व्यक्तियों को एक साथ मिलेंगे पट्टे, जिला कलक्टर्स को दिए निर्देश

कई उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री की मुलाकात

इस ‘इन्वेस्टर मीट’ के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की महिंद्रा एवं महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनन्द महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल, प्रॉक्टर एंड गैम्बल के भारत और दक्षिण एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार वेंकटासुब्रमण्यिन, वेदांता ग्रुप की नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर और हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल, एस्सार ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर अंशुमान रुइया, अवादा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल, इमैजिका एंटरटेनमेंट के सीईओ धीमंत बख्शी और यूपीएल लिमिटेड के राज तिवारी से मुलाकात हुई। इन्वेस्टर मीट में अडानी सीमेंट्स और अडानी पोर्ट्स, एसईजेड और लॉजिस्टिक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडानी, टाटा केमिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ आर. मुकुंदन, टाटा पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ प्रवीर सिन्हा, हिंदुस्तान जिंक के सीईओ और वेदांता लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अरुण मिश्रा, जेके सीमेंट के उप प्रबंध निदेशक और सीईओ माधव सिंघानिया, जेएसडब्लू एनर्जी के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ शरद महेंद्रा, सेरेंटिका रिन्यूएबल्स के सीईओ अक्षय हीरानंदानी और कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के पश्चिमी क्षेत्र की अध्यक्ष स्वाति सालगांवकर शामिल थे।

यह भी पढ़ें -

School Holiday : स्कूलों में अब 25 दिसंबर से नहीं होगी शीतकालीन छुट्टियां! मदन दिलावर का बड़ा बयान