8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL में सीएम गहलोत के सामने लोग बोले मोदी-मोदी, केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले ये शंखनाद है

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, ये मोदी जी के नाम की गूंज ही नहीं, कांग्रेस से मुक्ति पाने की तैयारी का शंखनाद भी है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sangeeta Chaturvedi

•

Updated: 20 Apr 2023, 1:58 PM IST

IPL में सीएम गहलोत के सामने लोग बोले मोदी-मोदी,  केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले ये शंखनाद है

IPL में सीएम गहलोत के सामने लोग बोले मोदी-मोदी, केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले ये शंखनाद है

जयपुर। इधर आईपीएल में सीएम अशोक गहलोत के पहुंचने पर दर्शकों ने मोदी-मोदी के नारे क्या लगाए, उधर बीजेपी ने सीएम पर तंज कस दिया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, ये मोदी जी के नाम की गूंज ही नहीं, कांग्रेस से मुक्ति पाने की तैयारी का शंखनाद भी है। इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर कमेंट किए।

एक यूजर ने लिखा, मोदी जी लोगों के दिल में बस गए हैं। एक यूजर ने लिखा, जयपुर में IPL मैच में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसे ही पहुँचे युवाओं की आवाज से स्टेडियम मोदी मोदी से गूंज उठा।


यह भी पढ़ें : आईपीएल में पहुंचे सीएम गहलोत, पीएम मोदी के नारों के साथ कुछ इस तरह हुआ स्वागत

वहीं कुछ यूजर्स ने मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने लिखा, हुकुम आप भी कुछ ऐसा काम करो राजस्थान में लोग आपके भी नारे लगाएं। कुछ भी कर लो राजस्थान में तो जन नायक गहलोत ही आएंगे। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया, सब कुछ करके देख लिया लेकिन गहलोत को कमजोर आप नहीं कर पाए !