वहीं इधर... अपनी एक सीट के लिए बिगाड़ दिया पूरे बीकानेर का गणित
महत्वाकांक्षाओं की टकराहट राजनीति का सबसे पुराना शगल रहा है। ये टकराव विपक्षी दलों के नेताओं के साथ भी चलता है, तो अपने दल में उभरते नेताओं के साथ भी। अपने दल में उभरते नेताओं के साथ ये टकराव कभी तेज तो कभी धीमी होती रहती है। लेकिन इस टकराहट के साथ राजनीति के आधुनिक दौर में अपनी सीट को सुरक्षित बनाने अथवा सुरक्षित सीट तलाशने का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। हर दल के बड़े नेता अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए ऐसे दावं चलते है कि सामने वाला कुछ समझ ही नहीं पाता। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश के सभी प्रमुख दल टिकट बांटने की प्रक्रिया के दौर से गुजर रहे है।