इस पर मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जवाब दिया कि राज्य सरकार एक नया कानून लाने की तैयारी कर रही है, जिससे कोचिंग संस्थानों में काउंसलर्स और साइकोलॉजिस्ट की नियुक्ति अनिवार्य की जाएगी। मंत्री ने बताया कि अब तक 27,000 छात्रों की काउंसलिंग करवाई जा चुकी है और सरकार ने काउंसलर्स व साइकोलॉजिस्ट की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।