28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नृशंस हत्या का मामला: पुलिस ने किया दम्पती को गिरफ्तार, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

नांगल जैसा बोहरा में विकास का सिर धड़ से अलग करने के मामले में करधनी थाना पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी भाई-भाभी को गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 2 Jul 2018, 7:47 PM IST

jaipur a man murder case

जयपुर। नांगल जैसा बोहरा में विकास का सिर धड़ से अलग करने के मामले में करधनी थाना पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी भाई-भाभी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दम्पति की नाबालिग बड़ी बेटी की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले मृतक के शव का पोस्टमार्टम हत्यारोपी भाई अजय की मौजूदगी में करवाया और आरोपी की मौजूदगी में उसके ही मासूम बेटे से अंत्येष्टि करवाई गई। थानाधिकारी अनिल जसोरा ने बताया कि गिरफ्तार अजयराम पासवान, उसकी पत्नी मनीता मूलत: बिहार के पटना निवासी है।

जबकि यहां मयूर विहार में रहकर मजदूरी करते हैं। आरोपियों की नाबालिग बेटी को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बड़ी बेटी के साथ छोटी बेटी पर विकास की बुरी नजर थी। शराब पीकर पड़ोसियों से झगड़ता था।

गंदी भाषा बोलता था, इसलिए आस-पास के लोग भी उससे काफी परेशान थे। विकास की पत्नी की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। विकास भाई अजय के साथ उसके ही कमरे में रहता था। अजय ने बोला की उसे संदेह था कि विकास के उसकी पत्नी से अवैध संबंध है।

कुछ दिन पहले विकास ने बेटी पर बुरी नजर डाली थी। तभी से उसकी हत्या की साजिश रच ली थी। पत्नी को भी हत्या में शामिल कर लिया। शनिवार रात को पड़ोसी से झगड़ा करने के बाद विकास ने काफी शराब पी ली थी।

नशे में उसे कुछ होश ही नहीं था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी थी। उसकी करतूत को देखते हुए सिर धड़ से अलग कर दिया था। शव को ठिकाने लगाने के लिए नए कट्टे बाजार से खरीदक कर ले आया था।

इसलिए नजदीक डाल दिया था शव
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद शव की पहचान नहीं हो, इसके लिए उसके शरीर से सभी कपड़े खोल लिए थे। उसका नाक व कान काट चेहरे को विकृत किया था। इससे चेहरा देखने पर भी कोई उसकी पहचान नहीं कर सकेगा।

भूत बनकर हमें नहीं सताए तो किया टोटका
दम्पति ने पूछताछ में बताया कि हत्या के बाद उन्हें भय था कि विकास भूत बनकर उन्हें परेशान करेगा। इसके चलते वह भूत नहीं बने तो उसके पैर के पंजों में कील व सुइयां ठोकीं थीं।